• 520 मेगावाट ओंकारेश्वर पावर स्टेशन ट्रासफार्मर यार्ड

  • 520 मेगावाट ओंकारेश्वर पावर स्टेशन – 220 केवी स्विचयार्ड

  • 1000 मेगावाट इंदिरासागर पावर स्टेशन विद्युत गृह जनेरेटर फ्लोर

  • 1000 मेगावाट इंदिरासागर पावर स्टेशन स्विचयार्ड

Detailed News

एनएचडीसी द्वारा सांप्रदायिक सदभावना अभियान सप्ताह का आयोजन - (25-Nov-17)

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर विद्युत मंत्रालय के दिशा निर्देशों की अनुपालन में एनएचडीसी निगम मुख्यालय सहित एनएचडीसी पावर स्टेशनों पर दिनांक 19 से 25 नवंबर 2017 तक सांप्रदायिक सदभावना अभियान सप्ताह का आयोजन किया गया I इसी दौरान एनएचडीसी के पावर स्टेशनों पर सामाजिक सदभावना के प्रति जागरूकता के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I एनएचडीसी निगम मुख्यालय भोपाल द्वारा 24.11.2017 को ध्वज दिवस पर सांप्रदायिक सदभावना अभियान के तहत निगम मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को सांप्रदायिक सदभावना के बैज लगाए गये इसके लिए सभी ने स्वेच्छा से देश में सांप्रदायिक सदभावना कोष के लिए आर्थिक सहयोग एकत्र किया I इस राशि को सचिव, सांप्रदायिक सदभावना राष्ट्रीय फाउण्डेशन, नई दिल्ली को भेजे जाएगा I 24.11.2017 को ही “राष्ट्र की प्रगति सामाजिक सौहार्द्र पर ही निर्भर” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I वाद विवाद प्रतियोगिता में वक्ताओं द्वारा विषय पर कई पहलुओं पर अपने बौद्धिक विचार व्यक्त किये I सांप्रदायिक सदभावना अभियान सप्ताह पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया I

  • Design & Developed by Cyfuture