• 520 मेगावाट ओंकारेश्वर पावर स्टेशन ट्रासफार्मर यार्ड

  • 520 मेगावाट ओंकारेश्वर पावर स्टेशन – 220 केवी स्विचयार्ड

  • 1000 मेगावाट इंदिरासागर पावर स्टेशन विद्युत गृह जनेरेटर फ्लोर

  • 1000 मेगावाट इंदिरासागर पावर स्टेशन स्विचयार्ड

Detailed News

एनएचडीसी द्वारा संविधान दिवस का आयोजन - (27-Nov-17)

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की पहल पर विद्युत मंत्रालय के दिशा निर्देशों की अनुपालन में एनएचडीसी निगम मुख्यालय सहित एनएचडीसी पावर स्टेशनों पर 27 नवंबर 2017 को संविधान दिवस का आयोजन किया गया I इसी दौरान एनएचडीसी के पावर स्टेशनों पर सामाजिक सदभावना के प्रति जागरूकता के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I इसी क्रम में 27.11.2017 (सोमवार) को निगम मुख्यालय में श्री बी के साबू महाप्रबंधक (वित्त) ने निगम मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संविधान की आत्मा “संविधान उद्देशिका” का सामूहिक वाचन कराया और संविधान के प्रति अपनी गहरी आस्था का व्यक्त किया I इसी क्रम में 27.11.2017 को “भारतीय संविधान के तहत मेरे अधिकार एवं कर्तव्य” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की I प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया I

  • Design & Developed by Cyfuture